Home Blog Page 301

डीपफेक मामले में रजत शर्मा ने उठाई अवाज, अदालत ने सरकार से मांगा जवाब

Rajat Sharma
Rajat Sharma

डीपफेक मामले में रजत शर्मा ने उठाई अवाज, अदालत ने सरकार से मांगा जवाब

डीपफेक मामले में रजत शर्मा ने उठाई अवाज, अदालत ने सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को देश में डीपफेक टेक्नोलॉजी के नियमों में हो रही अनदेखी के खिलाफ सीनियर जर्नलिस्ट, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा द्वारा दायर जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। हाई कोर्ट में बुधवार को एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की खंडपीठ ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के माध्यम से केंद्र सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा है। डीपफेक टेक्नोलॉजी के विनियमन के खिलाफ दायर की गई रजत शर्मा की याचिका पर सुनवाई के दौरान, खंडपीठ ने मौखिक रूप से टिप्पणी की और कहा कि “यह बड़ी समस्या है” और पीठ ने केंद्र सरकार से पूछा कि क्या वह इस मुद्दे पर कार्रवाई करने को तैयार है?

अदालत ने सरकार से मांगा जवाब-

याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने सरकार से पूछा कि “ तमाम राजनीतिक दल भी इस टेक्नोलॉजी बारे में शिकायत कर रहे हैं लेकिन आप कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।”

बता दें कि डीपफेक टेक्नोलॉजी के विनियमन के खिलाफ यह जनहित याचिका जर्नालिस्ट रजत शर्मा द्वारा दायर की गई है, जो इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ हैं। इस याचिका में कहा गया कि डीपफेक टेक्नोलॉजी का प्रसार समाज के विभिन्न पहलुओं के लिए महत्वपूर्ण खतरा पैदा करता है, जिसमें गलत सूचना और दुष्प्रचार अभियान, सार्वजनिक चर्चा और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की अखंडता को कमजोर करना, धोखाधड़ी और पहचान की चोरी में संभावित उपयोग के साथ-साथ व्यक्तियों की प्रतिष्ठा और निजता को नुकसान पहुंचाना शामिल है।

क्या है याचिका में ?

रजत शर्मा द्वारा दायर की गई जनहित याचिका में कहा गया है कि “ऊपर सूचीबद्ध सभी खतरे तब और बढ़ जाते हैं, जब किसी प्रभावशाली व्यक्ति जैसे कि किसी राजनेता, खिलाड़ी, अभिनेता या जनता की राय को प्रभावित करने में सक्षम किसी अन्य सार्वजनिक व्यक्ति का डीपफेक वीडियो बनाया जाता है। याचिकाकर्ता जैसे व्यक्ति के मामले में यह और भी अधिक है, जो रोजाना टेलीविजन पर दिखाई देता है, जिसके बयानों पर जनता विश्वास करती है।” इसमें कहा गया कि इस तकनीक के दुरुपयोग से जुड़े संभावित नुकसान को कम करने के लिए तुरंत सख्त और सक्रिय कार्रवाई की जरूरत है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अब तक 6 की मौत

Supreme Court
Supreme Court

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अब तक 6 की मौत

उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अब तक 6 की मौत

देवभूमि कहे जाने वाले राज्य उत्तराखंड के जंगल इस वक्त भयानक आग से जूझ रहे हैं। राज्य के विभिन्न जंगलों में लगी आग के कारण विभिन्न प्रजातियों, वनस्पतियों समेत पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचा है। अब इस आग से संबंधित एक याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई की है। इस मामले को जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष लाया गया है जिस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई। याचिका में वकील ने कहा है कि उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में लगभग 44 प्रतिशत जंगल जल रहे हैं और इसमें 90 प्रतिशत आग मानव गतिविधि के कारण है।

अब तक 6 लोगों की मौत

उत्तराखंड के विभिन्न जंगलों में लगी आग के कारण अब तक 6 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े पिछले साल से दोगुने हैं। बीते साल आग लगने की घटना में 3 और  2022, 2021 और 2020 में दो- दो लोगों ने जान गंवाई थी। जिस तरह से आग ने विकराल रूप लिया है उससे मौतों के बढ़ने की आशंका है। आपको बता दें कि इस आग पर काबू पाने के लिए भारतीय वायुसेना की भी मदद ली जा रही है।

अब तक कितना नुकसान?

बीते साल एक नवंबर से अब तक प्रदेश में जंगल में आग की 910 घटनाएं हुईं हैं जिनसे करीब 1200 हेक्टेयर जंगल प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से वनों को बचाने के लिये अपना पूरा सहयोग देने की अपील की है। कुछ क्षेत्रों में बारिश के कारण राहत मिली है लेकिन अभी भी इस आग पर काबू पाना एक चुनौती है।

आग लगाने के 390 केस दर्ज

उत्तराखंड के जंगलों में आग को बढ़ाने के मामले में पुलिस ने 390 केस दर्ज किए हैं। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस साल 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया है। ये संख्या उत्तराखंड के राज्य बनने के बाद एक रिकॉर्ड है। आरोप है कि जंगलों में आग लगने की 90 फीसदी घटना मानव निर्मित है।

आग की घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी

उत्तराखंड के वन विभाग ने दावा किया है कि बीते 24 घंटों में जंगल में आग की घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी आयी है। वन विभाग द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में जंगल में आग की घटनाओं में 63 प्रतिशत की कमी आयी है। विज्ञप्ति के मुताबिक, छह मई को जंगल में आग की 125 घटनाएं सामने आयीं जबकि सात मई को यह कम होकर 46 रह गयीं।

भाजपा को बुरा कहना आकाश आनंद को पड़ा भारी ‘उत्तराधिकारी’ पद से धोना पड़ा हाथ

Akash Anand
Akash Anand

भाजपा को बुरा कहना आकाश आनंद को पड़ा भारी ‘उत्तराधिकारी’ पद से धोना पड़ा हाथ

भाजपा को बुरा कहना आकाश आनंद को पड़ा भारी ‘उत्तराधिकारी’ पद से धोना पड़ा हाथ

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार रात अपने भतीजे आकाश आनंद को अपने ‘उत्तराधिकारी’ और पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। बीएसपी सुप्रीमो ने पिछले साल दिसंबर में आकाश आनंद को अपना ‘उत्तराधिकारी’ घोषित किया था। आकाश को हटाने का यह आश्चर्यजनक फैसला उस वक्त आया जब देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज के लिए मतदान संपन्न हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में और आनंद के ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्होंने यह निर्णय लिया है। बीएसपी सुप्रीमो के फैसले के बाद लोगों के मन में एक ही सवाल है कि आखिर आकाश आनंद के पर बीच चुनाव में क्यों कतरे गए? आइए, इसे समझने की कोशिश करते हैं।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने X पर किया था पोस्ट

मायावती ने मंगलवार रात ‘X’ पर पोस्ट किये गये अपने एक संदेश में कहा, ‘बसपा एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आत्म-सम्मान, स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी आंदोलन है, जिसके लिए कांशीराम जी व खुद मैंने भी अपनी पूरी जिंदगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही आकाश आनन्द को राष्ट्रीय समन्वयक व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया लेकिन पार्टी व आंदोलन के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।’

आकाश आनंद की बेहद आक्रामक भाषा बनी वजह

माना जा रहा है कि हालिया रैलियों में आकाश आनंद ने सरकार पर जिस तरह से निशाना साधा था, वह बीएसपी सुप्रीमो को पसंद नहीं आया। सीतापुर में एक चुनावी रैली में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में आकाश आनंद और 4 अन्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। आकाश आनंद से जिम्मेदारियां वापस लेने के पीछे एक वजह यह भी हो सकती है कि कहीं उनके बयान खुद उनके लिए ही मुसीबत न बन जाएं और वह कानूनी जंजालों में फंस जाएं। यही वजह है कि मायावती ने आकाश आनंद के पर कतरने का फैसला किया। जहां तक बसपा सुप्रीमो का सवाल है, तो वह खुद अपने बयान काफी नापतोल कर देती हैं ताकि विपक्ष किसी भी तरह का फायदा न उठा सके। 28 साल के आकाश आनंद ने सीतापुर में अपने भाषण में बीजेपी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘यह सरकार बुलडोजर सरकार और गद्दारों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और बुजुर्गों को गुलाम बनाती है वह आतंकवादी सरकार है।’ रैली के तुरंत बाद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में आकाश आनंद और 4 अन्य के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद बीएसपी ने बिना कोई कारण बताए पिछले दिनों आकाश आनंद की सभी प्रस्तावित रैलियों को स्थगित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, जिला प्रशासन द्वारा दिन की शुरुआत में रैली में आनन्‍द के भाषण का स्वत: संज्ञान लेने के बाद यह कार्रवाई की गई।

विपक्षी दल लगा रहे हैं बीजेपी से नजदीकियों का आरोप

2024 के लोकसभा चुनावों में मायावती पर समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी जैसे विपक्षी दल बीजेपी से नजदीकियों के आरोप लगाते रहे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने हाल ही में कहा था कि बीएसपी लोकसभा चुनावों में बीजेपी की मदद कर रही है। उन्होंने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि बहुजन समाज के लोग अपना वोट बर्बाद न करें। वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद ने तो X पर यहां तक लिख दिया था कि बीएसपी के टिकट बीजेपी तय कर रही है और हाथी के सूंड़ में कमल का फूल आ गया है। अब आकाश आनंद पर मायावती की कार्रवाई के बाद विपक्षी दल बीएसपी की बीजेपी से नजदीकी की बात और जोर-शोर से उठा सकते हैं।

एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर…एयर इंडिया एक्सप्रेस की 82 उड़ानें रद्द

Air India Express
Air India Express

एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर…एयर इंडिया एक्सप्रेस की 82 उड़ानें रद्द

एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर…एयर इंडिया एक्सप्रेस की 82 उड़ानें रद्द

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 82 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि एयर इंडिया के 300 सीनियर कर्मचारी एक साथ सिक लीव पर चले गए हैं. मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक की 78 उड़ानों को रद्द किया गया है. लगभग 300 सीनियर केबिन क्रू सदस्यों ने आखिरी वक्त पर बीमार होने की सूचना देने के बाद अपने मोबाइल फोन को बंद कर दिया है.

सूत्रों के मुताबिक- एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रबंधन वर्तमान में क्रू तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, जो टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन में नौकरी की नई शर्तों का विरोध कर रहे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे केबिन क्रू के कई सदस्य कल रात से आखिरी वक्त पर बीमार हो गए हैं और इस वजह से कई फ्लाइट्स को या तो कैंसिल कर दिया गया है या फिर लेट हैं, जबकि हम इन घटनाओं के पीछे के कारणों को समझने के लिए चालक दल के साथ बातचीत कर रहे हैं, इसके परिणामस्वरूप हमारे यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम करने के लिए हमारी टीमें सक्रिय रूप से काम कर रही हैं.” प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम इस परेशानी के लिए अपने मेहमानों से ईमानदारी से माफी मांगते हैं और इस बात पर जोर देते हैं कि यह स्थिति हमारी सेवा के स्टैंडर्ड को नहीं दर्शाता है, जिसे हम प्रदान करने का प्रयास करते हैं”. एयरलाइन ने कहा, “फ्लाइट कैंसिल किए जाने से प्रभावित मेहमानों को पूरा रिफंड या किसी अन्य तारीख के लिए दूसरी फ्लाइट की पेशकश की जाएगी.”

कई यात्रियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी उड़ानें अचानक रद्द होने की शिकायत की. उन्होंने कहा कि उन्हें उड़ानों के रद्द होने के बारे में “कोई जानकारी नहीं” थी. एक्स पर कुछ “बहुत निराश” यात्रियों ने कहा कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचे थे जब उन्हें सूचित किया गया कि उनकी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट के जवाब में कहा, “किसी भी असुविधा के लिए हमें खेद है. हम आपको सूचित करते हैं ऑपरेशनल कारणों के चलते उड़ाने रद्द की गई हैं.” पिछले महीने एयर इंडिया एक्सप्रेस केबिन क्रू के एक वर्ग का प्रतिनिधित्व करने वाले एक संघ ने आरोप लगाया था कि एयरलाइन का प्रबंधन सही से काम नहीं कर रहा है और कर्मचारियों के साथ व्यवहार में समानता की कमी है. एक पंजीकृत यूनियन, एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ (AIXEU) ने भी आरोप लगाया था कि मामलों के कुप्रबंधन ने कर्मचारियों के मनोबल को प्रभावित किया है.

हिरामंडी के जुल्फिकार अभिनेता शेखर सुमन और कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल

Shekhar Suman And Radhika Kheda
Shekhar Suman And Radhika Kheda

हिरामंडी के जुल्फिकार अभिनेता शेखर सुमन और कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल

हिरामंडी के जुल्फिकार अभिनेता शेखर सुमन और कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा भाजपा में शामिल

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। अभिनेता शेखर सुमन भारतीय टेलीविजन में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं, उन्होंने कई लोकप्रिय शो की मेजबानी की और कई फिल्मों और वेब श्रृंखलाओं में अभिनय किया। सुमन का भाजपा में शामिल होने का फैसला भारत में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच आया है। उनके निर्णय के समय को पार्टी के लिए एक प्रोत्साहन के रूप में देखा जा सकता है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता और सार्वजनिक प्रोफ़ाइल संभावित रूप से चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की भावनाओं को प्रभावित कर सकती है। गौरतलब है कि सुमन की पत्नी अलका सुमन भी राजनीति से जुड़ी हैं और बीजेपी की सदस्य रह चुकी हैं.

लोकसभा चुनाव के बीच पूर्व कांग्रेस नेता राधिका खेड़ा और अभिनेता शेखर सुमन मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस के मीडिया विभाग के पूर्व राष्ट्रीय समन्वयक खेड़ा ने पार्टी के छत्तीसगढ़ कार्यालय में एक अन्य नेता के साथ विवाद के कुछ दिनों बाद रविवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे अपने इस्तीफे में, खेड़ा ने यह भी कहा कि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर की यात्रा के लिए पार्टी में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। खेड़ा और सुमन दोनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राष्ट्रीय मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां मुख्यालय में भगवा में शामिल हुए।

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष मिशन निरस्त, जाने वजह

Sunita Williams
Sunita Williams

सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष मिशन निरस्त, जाने वजह

सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष मिशन निरस्त, जाने वजह

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर एक नियमित अंतरिक्ष मिशन के दौरान, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को एक अप्रत्याशित हिचकी का सामना करना पड़ा जब मिशन को रद्द करना पड़ा, जबकि वह अपनी सीट पर बंधी हुई थीं। अप्रत्याशित घटना के बावजूद, विलियम्स सुरक्षित निकले और अंतरिक्ष अन्वेषण में सुरक्षा प्रोटोकॉल के महत्व को रेखांकित किया। अंतरिक्ष यात्रा में व्यापक अनुभव रखने वाले अनुभवी अंतरिक्ष यात्री विलियम्स आईएसएस पर प्रयोग और अनुसंधान करने की तैयारी कर रहे थे, तभी मिशन में एक तकनीकी समस्या आ गई जिसके कारण इसे रद्द करना पड़ा। अपनी सीट पर बंधे रहने के दौरान, विलियम्स शांत रहीं

घटना के बाद, विलियम्स और उनके साथी चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौट आए, जहां उनकी शारीरिक और भावनात्मक भलाई का आकलन करने के लिए उनका चिकित्सा मूल्यांकन और डीब्रीफिंग की गई। निरस्त मिशन की निराशा के बावजूद, विलियम्स अंतरिक्ष अन्वेषण और वैज्ञानिक खोज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।

जब उनसे घटना के बारे में पूछा गया तब उन्होने जवाब में कहा कि, अंतरिक्ष एजेंसियों और अधिकारियों ने अंतरिक्ष यात्री सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और जोखिमों को कम करने और आपात स्थिति का जवाब देने के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को कठोर प्रशिक्षण और तैयारी पर जोर दिया। हालाँकि असफलताएँ अंतरिक्ष अन्वेषण का एक अपरिहार्य हिस्सा हैं, अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा और भलाई सर्वोपरि है।

कौन है सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और अमेरिकी नौसेना की सदस्य सुनीता विलियम्स आज 55 वर्ष की हो गई हैं. उनका जन्म 19 सितंबर 1965 को ओहायो के यूक्लिड शहर में हुआ था. भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री 195 से भी ज्यादा दिन तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं. सुनीता विलियम्स ने अपने इंटरव्यू में अपने अंतरिक्षा यात्रा से जुड़ी एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था. उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी यात्रा में अपने साथ भगवद गीता, भगवान गणेश की मूर्ति और समोसा साथ लेकर गई थीं.

Rabindranath Tagore Jayanti 2024: एक साहित्यिक दिग्गज की विरासत का स्मरणोत्सव, और उनके 10 प्रेरणादायक वाक्य

Rabindranath Tagor Jayanti
Rabindranath Tagor Jayanti

एक साहित्यिक दिग्गज की विरासत का स्मरणोत्सव, और उनके 10 प्रेरणादायक वाक्य

एक साहित्यिक दिग्गज की विरासत का स्मरणोत्सव, और उनके 10 प्रेरणादायक वाक्य

प्रत्येक वर्ष 7 मई को मनाई जाने वाली रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती, प्रसिद्ध कवि, दार्शनिक और नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती है। चूँकि दुनिया इस साहित्यिक विभूति को श्रद्धांजलि दे रही है, यह साहित्य, कला और मानवता में उनके योगदान के महत्व पर विचार करने का एक उपयुक्त अवसर है।

7 मई, 1861 को कोलकाता, भारत में जन्मे, रवीन्द्रनाथ टैगोर एक विपुल लेखक थे, जिनकी साहित्यिक कृतियाँ सांस्कृतिक और भाषाई सीमाओं से परे थीं, जिससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा और पहचान मिली। टैगोर की बहुमुखी प्रतिभा में कविता, गद्य, उपन्यास, निबंध, गीत और नाटक शामिल थे, जो मानवीय स्थिति और जीवन के अंतर्संबंध में उनकी गहन अंतर्दृष्टि को प्रदर्शित करते थे।

रवीन्द्रनाथ टैगोर जयंती का महत्व: भारत के महानतम साहित्यकारों में से एक के जीवन और विरासत का सम्मान करने के दिन के रूप में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती का अत्यधिक महत्व है। टैगोर की साहित्यिक रचनाएँ दुनिया भर के पाठकों के बीच गूंजती रहती हैं, प्रेम, प्रकृति, आध्यात्मिकता और सामाजिक न्याय के अपने शाश्वत विषयों से पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं। अपनी साहित्यिक उपलब्धियों से परे, रवीन्द्रनाथ टैगोर एक दूरदर्शी विचारक और समाज सुधारक थे जिन्होंने शिक्षा, महिलाओं के अधिकारों और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के मुद्दों का समर्थन किया। शिक्षा और कला के क्षेत्र में उनके अग्रणी प्रयासों ने शांतिनिकेतन में विश्व-भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की नींव रखी, जो एक अद्वितीय संस्थान है जो समग्र शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देता है।

रवीन्द्रनाथ टैगोर के 10 प्रेरणादायक उद्धरण:

1. “अपने जीवन को पत्ते की नोक पर ओस की तरह समय के किनारों पर हल्के से नाचने दो।”
2. “उच्चतम शिक्षा वह है जो हमें केवल जानकारी नहीं देती बल्कि हमारे जीवन को समस्त अस्तित्व के साथ सामंजस्य स्थापित करती है।”
3. “विश्वास वह पक्षी है जो तब रोशनी महसूस करता है जब भोर अभी भी अंधेरा होती है।”
4. “केवल खड़े होकर पानी को घूरते रहने से आप समुद्र पार नहीं कर सकते।”
5. “तितली महीनों को नहीं बल्कि क्षणों को गिनती है और उसके पास पर्याप्त समय होता है।”
6. “किसी बच्चे को केवल अपनी शिक्षा तक सीमित न रखें, क्योंकि वे किसी और समय में पैदा हुए हैं।”
7. “प्यार एक अंतहीन रहस्य है, क्योंकि इसे समझाने के लिए और कुछ नहीं है।”
8. “बादल मेरे जीवन में तैरते हुए आते हैं, अब बारिश लाने या तूफान लाने के लिए नहीं, बल्कि मेरे सूर्यास्त आकाश में रंग जोड़ने के लिए।”
9. “हर बच्चा यह संदेश लेकर आता है कि भगवान अभी भी मनुष्य से हतोत्साहित नहीं हुए हैं।”
10. “जो फूल अकेला है उसे असंख्य कांटों से ईर्ष्या करने की आवश्यकता नहीं है।”

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting: 93 सीटों पर वोटिंग जारी, PM मोदी ने डाला वोट, इन दिग्गजों की साख दांव पर

Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting
Lok Sabha Election 2024 Phase 3 Voting

देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग और राजौरी सीट पर 25 मई तक के लिए चुनाव टाल दिया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला.आज तीसरे चरण के मतदान के साथ ही 543 संसदीय सीटों में से आधी से ज्यादा सीटों पर मतदान खत्म हो जाएगा. बीजेपी ने सूरत सीट निर्विरोध जीत ली है, क्योंकि चुनाव आयोग ने कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन खारिज कर दिया है, साथ ही अन्य उम्मीदवार भी पीछे हट गए. तीसरे चरण में ज्यादातर बीजेपी का गढ़ माने जा रहे क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. आज जिन 93 सीटों पर वोटिंग हो रही है, साल 2019 में बीजेपी ने उनमें से 72 सीटें जीतीं थीं, जिनमें से 26 सीटें अकेले गुजरात में हैं. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान ने अपने पूरे परिवार समेत सीहोर के ग्राम जैत में वोट डाला.

बैतूल में भी आज वोटिंग है, यहां पर मायावती की बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के बाद दूसरे चरण का चुनाव स्थगित कर दिया गया था. आगे कर्नाटक की बात करें तो, ये दूसरा राज्य है जहां बीजेपी ने पिछली बार बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. राज्य में बड़े पैमाने पर सेक्स स्कैंडल के मुद्दे को देखते हुए यह बीजेपी एक अच्छा मौका साबित हो सकता है. इस मुद्दे की वजह से बीजेपी की सहयोगी जनता दल सेक्युलर प्रभावित हुई है. हालांकि बीजेपी ने खुद को इस स्कैंडल से दूर रखने की कोशिश की है, लेकिन महिला वोटर्स का झुकाव किस तरफ होगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं है. साथ ही महाराष्ट्र में 48 में से 11 सीटों पर चुनाव होने जा रहा है. पिछले कुछ सालों में राज्य में आए राजनीतिक बदलावों को देखते हुए कोई भी अंदाजा लगा पाना मुश्किल काम है. यहां पर मुख्य मुकाबला पवार बनाम पवार होगा, जिसमें चाचा शरद पवार और भतीजे अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट अपनी-अपनी धाक जमाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. आपको बता दें कि तीसरे चरण में असम में 4 सीटें, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 7, गोवा में 2, गुजरात में 26, कर्नाटक में 14, मध्य प्रदेश में 8, महाराष्ट्र में 11, उत्तर प्रदेश में 10, पश्चिम बंगाल में 4, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 2  सीटों पर वोटिंग आज हो रही है. साथ ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी में चुनाव स्थगित कर दिया गया, दरअसल बीजेपी ने यहां पर मौसम के बारे में चिंता जताई थी. दरअसल निर्वाचन क्षेत्र के दोनों छोरों को जोड़ने वाली सुरंग को बंद करना पड़ा. बीजेपी ने कहा कि यह चुनाव प्रचार में एक बड़ी बाधा साबित हो रही है. हालांकि पार्टी यहां से चुनाव नहीं लड़ रही है. उम्मीदवारों की बात करें तो तीसरे चरण के चुनावी मैदान में विपक्षी उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव, पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर से कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और मध्य प्रदेश के राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, महाराष्ट्र के बारामती से NCP की सुप्रिया सुले, असम के धुबरी से AIDUF के इत्र कारोबारी बदरुद्दीन अजमल के नाम शामिल हैं.

स्कूल की रिपोर्ट कार्ड ने उड़ाए होश, गणित में 200 में से 212 नंबर, गुजराती में 200 में से 211 अंक

गुजराती में 200 में से 211 अंक
गुजराती में 200 में से 211 अंक

सोशल मीडिया पर एक रिजल्ट वायरल हो रहा है. ये रिजल्ट क्लास 4 में पढ़ने वाली एक छात्रा का है. रिपोर्ट कार्ड में कुल 6 सब्जेक्ट के नंबर दिख रहे हैं. लेकिन इनमें दो सब्जेक्ट ऐसे हैं जिनके नंबरों में गोलमाल साफ दिखाई दे रहा है. इस वायरल रिजल्ट ने प्राइमरी स्कूल में हुई लापरवाही की पोल खोल दी है.

दो सब्जेक्ट में गोलमालगुजरात के दाहोद जिले के खरसाना गांव की रहने वाली वंशीबेन मनीषभाई कटारा स्थानीय प्राइमरी स्कूल में पढ़ाई करती है. हाल ही में स्कूल ने रिजल्ट घोषित किया था. इसमें गुजराती, गणित, पर्यावरण, हिंदी, अंग्रेजी और व्यक्तित्व विकास के नंबर थे. छात्रा बेहतरीन नंबरों (93.40%) से पास हुई है. दो सब्जेक्ट में तो उसे अधिकतम अंक से भी ज्यादा नंबर आए हैं. वंशीबेन को गुजराती में 200 नंबर में से 211 मिले हैं. वहीं गणित में उसने 200 में से 212 नंबर हासिल किए हैं. दूसरे विषयों की बात की जाए तो पर्यावरण में कुल 200 में से 169, हिंदी में 100 में से 94, अंग्रेजी में 100 में से 95 और व्यक्तिगत विकास में 200 में से 175 नंबर मिले हैं. जोड़ने के बाद  1000 में से कुल 965 अंक बन रहे हैं. रिजल्ट मिलने के बाद वंशीबेन ने खुश होकर इसे परिवार को दिखाया. जब घरवालों ने रिजल्ट देखा तो उन्होंने गलती पकड़ ली और बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई. इसके साथ ही वंशीबेन का रिजल्ट सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया. वंशीबेन के पिता मनीष कटारा ने इसकी जानकारी स्कूल के प्रिंसिपल को दी. रिजल्ट बनाने में बड़ी गलती की जानकारी मिलते ही छात्रा को दूसरे दिन नई मार्कशीट दी गई.

वहीं इस मामले पर स्कूल के प्रिंसिपल मानसिंह पारगी ने बताया कि,”परीक्षा फाइल सही है. लेकिन कंप्यूटर में कॉपी पेस्ट में गलती हुई है. चूक तो हुई है टीचर से, दोबारा ऐसा नहीं होगा. हमने स्टूडेंट को जो मार्कशीट दी थी उसे वापस ले लिया है. बच्ची को नया रिजल्ट दिया गया है.” जिसके बाद प्राइमरी स्कूल की इस लापरवाही की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं. इस मामले पर प्राथमिक शिक्षण अधिकारी अतुलभाई भाभोर ने कहा कि “खरसाना प्राइमरी स्कूल का रिजल्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. उसमें गुजराती विषय में 200 में से 211 और गणित में 200 में से 212 नंबर मिले हैं. शुरुआती जांच में प्रिंसिपल ने बताया कि ये कंप्यूटर मिस्टेक है. इसकी जांच के बाद कार्रवाई होगी.”

World Asthma Day 2024: क्या है अस्थमा, कैसे होती है लोगों को ये बीमारी, बरते ये सावधानियां

World Asthma Day 2024
World Asthma Day 2024

विश्व अस्थमा दिवस, हर साल मई के पहले मंगलवार को मनाया जाता है, यह अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वैश्विक पहल के रूप में कार्य करता है, जो दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रभावित करने वाली एक पुरानी श्वसन स्थिति है। इस वर्ष, जबकि दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही है, सांस स्वास्थ्य का महत्व पहले कभी इतना अधिक स्पष्ट नहीं हुआ, जिससे लोगों को अस्थमा प्रबंधन और निवारक उपायों के बारे में शिक्षित करना अनिवार्य हो गया है।

क्या है अस्थमा:

अस्थमा वायुमार्ग की एक पुरानी सूजन वाली स्थिति है जिसमें बार-बार घरघराहट, सांस फूलना, सीने में जकड़न और खांसी होती है। हालाँकि अस्थमा का सटीक कारण पूरी तरह से समझा नहीं गया है, अस्थमा एक स्वास्थ्य समस्या है जिसमें लोगों के फेफड़ों में सूजन होता है और वे सांस लेने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। अस्थमा के कारण लोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है और वे सांस लेने में संकुचन होता है।

अस्थमा से निपटने के लिए सावधानियां:

अस्थमा के प्रबंधन में लक्षणों को कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए दवा, जीवनशैली में संशोधन और निवारक उपायों का संयोजन शामिल है। यहां कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां दी गई हैं जिन्हें व्यक्ति अपने अस्थमा को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए अपना सकते हैं:

1. दवा के नियम का पालन करें: अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए यह आवश्यक है कि वे अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के निर्देशानुसार निर्धारित दवा के नियम का पालन करें। इसमें सूजन को कम करने और अस्थमा के हमलों को रोकने के लिए दीर्घकालिक नियंत्रण दवाएं, साथ ही भड़कने के दौरान तत्काल राहत प्रदान करने के लिए त्वरित राहत दवाएं शामिल हो सकती हैं।

2. ट्रिगर को पहचानें और उनसे बचें: अस्थमा के ट्रिगर हर व्यक्ति में अलग-अलग होते हैं, लेकिन इसमें पराग, धूल के कण, पालतू जानवरों की रूसी, फफूंद और वायु प्रदूषक जैसे एलर्जी शामिल हो सकते हैं। ट्रिगर्स की पहचान करने और उनसे बचने से अस्थमा की तीव्रता को रोकने और लक्षणों की आवृत्ति और गंभीरता को कम करने में मदद मिल सकती है।

3. घर के अंदर अच्छी वायु गुणवत्ता बनाए रखें: अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों के लिए घर के अंदर अच्छी वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। इसे एयर प्यूरीफायर का उपयोग करके, नियमित रूप से वैक्यूमिंग और डस्टिंग करके, आर्द्रता के स्तर को नियंत्रण में रखकर और तंबाकू के धुएं और अन्य इनडोर प्रदूषकों के संपर्क से बचाकर प्राप्त किया जा सकता है।

4. सावधानी के साथ सक्रिय रहें: नियमित शारीरिक गतिविधि समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, लेकिन अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों को व्यायाम-प्रेरित अस्थमा से बचने के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। व्यायाम करने से पहले वार्मअप करना, निर्देशित दवा का उपयोग करना और ठंडी, शुष्क हवा या उच्च प्रदूषण की अवधि के दौरान व्यायाम करने से बचना महत्वपूर्ण है।

5. अस्थमा कार्य योजना बनाएं: किसी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के परामर्श से अस्थमा कार्य योजना विकसित करने से व्यक्तियों और उनकी देखभाल करने वालों को अस्थमा के लक्षणों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने और बिगड़ते लक्षणों या अस्थमा के हमलों का तुरंत जवाब देने में मदद मिल सकती है।

विश्व अस्थमा दिवस पर, आइए हम अस्थमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इस पुरानी स्थिति से पीड़ित व्यक्तियों का समर्थन करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें। अस्थमा ट्रिगर्स को समझकर, दवा के नियमों का पालन करके और निवारक उपायों को लागू करके, हम व्यक्तियों को अपने श्वसन स्वास्थ्य पर नियंत्रण रखने और अस्थमा से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद पूर्ण जीवन जीने के लिए सशक्त बना सकते हैं। साथ मिलकर, हम एक ऐसी दुनिया की दिशा में काम कर सकते हैं जहां अस्थमा को प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सके और सभी के लिए श्वसन स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए।