पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को उस समय मामूली रूप से घायल हो गईं जब कोलकाता जाते समय उनकी कार अचानक एक अन्य वाहन से टकरा गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर के साथ आगे की सीट पर बैठी मुख्यमंत्री उस समय घायल हो गईं, जब उनका सिर शीशे से टकराया।
अधिकारी ने बताया कि ममता को फिलहाल कोलकाता वापस ले जाया जा रहा है जहां चिकित्सा पेशेवर उनकी देखभाल करेंगे।
इससे पहले दोपहर में, बनर्जी ने प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करने के लिए पूर्व बर्धमान का दौरा किया था।
अयोध्या, उत्तर प्रदेश: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आज कहा कि राम राज्य आ रहा है और देश में सभी को विवादों को छोड़कर एकजुट रहना चाहिए। सोमवार को अयोध्या मंदिर में राम लला की नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई, इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और इसे लाखों लोगों ने अपने घरों और देशभर के मंदिरों में टेलीविजन पर देखा।
समारोह के बाद हजारों की भीड़ को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख ने कहा, “प्रधानमंत्री ने अकेले ही ‘तप’ किया था, और अब, हम सभी को यह करना होगा। अयोध्या में रामलला की प्रतिष्ठा के साथ, भारत का आत्म-गौरव लौट आया है, और आज का कार्यक्रम एक नए भारत का प्रतीक बन गया है जो खड़ा होगा और पूरी दुनिया को मदद प्रदान करेगा। बहुत से लोगों की तपस्या के कारण 500 साल बाद रामलला घर लौटे हैं और मैं उनकी कड़ी मेहनत और बलिदान को सलाम करता हूं”।
“लेकिन वह (राम) क्यों चले गए थे? वह चले गए थे क्योंकि अयोध्या में विवाद थे। राम राज्य आ रहा है और हमें सभी विवादों को दूर करना होगा और छोटे-छोटे मुद्दों पर आपस में लड़ना बंद करना होगा। हमें अहंकार छोड़ना होगा और रहना होगा एकजुट, साथ रहना ही धर्म का पहला सच्चा आचरण है,” उन्होंने कहा।
श्री भागवत ने कहा लोगों से की, “करुणा दूसरा कदम है, वे जो कमाते हैं उसमें से न्यूनतम अपने लिए रखें और बाकी दान में दे दें, यही करुणा का अर्थ है। आपको अपनी इच्छाओं को नियंत्रण में रखना चाहिए। जहां सरकारी योजनाएं गरीबों को राहत दे रही हैं, वहीं हमें समाज को भी बांधना चाहिए क्योंकि सभी हमारे भाई हैं। जहां भी आपको दुख और दर्द दिखे, वहां सेवा करें”।
उन्होंने आगे लोगों से लालची न होने और अनुशासित जीवन जीने को कहा। उन्होंने कहा, ”हमें अपने देश को विश्वगुरु बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।”
23 अक्टूबर को पति की मौत के बाद सदमे में थी महिला।
अजन्मे बच्चे के “जीवन का अधिकार” और उसके जीवित रहने की संभावनाओं में सुधार की मांग करते हुए, केंद्र सरकार ने मामले की दोबारा जांच के लिए आवेदन दायर किया है। जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली हाई कोर्ट को अपने पहले के आदेश को वापस लेना पड़ा, जिसमें 29 सप्ताह की गर्भवती महिला को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण अपना अबॉर्शन (गर्भपात) करने की अनुमति दी गई थी।
अक्टूबर 2023 में अपने पति को खोने वाली महिला ने अत्यधिक भावनात्मक परेशानी और आत्महत्या की प्रवृत्ति व्यक्त करते हुए अपनी प्रेगनेंसी (गर्भावस्था) को समाप्त करने की अनुमति मांगने के लिए दिसंबर में अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
4 जनवरी के आदेश में, न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने महिला के प्रजनन विकल्प के अधिकार और उसके प्रजनन न करने के विस्तार को स्वीकार करते हुए, गर्भावस्था की समाप्ति के लिए 24 सप्ताह की कानूनी सीमा से अधिक होने के बावजूद अबॉर्शन (गर्भपात) की अनुमति दी।
हालाँकि, केंद्र ने फैसले पर आपत्ति जताई और तर्क दिया कि इस गर्भकालीन आयु में भ्रूण के “जीवित रहने की उचित संभावना है” और अजन्मे बच्चे के जीवन के अधिकार की रक्षा के महत्व पर जोर दिया।
AIIMS ने केंद्र की याचिका का समर्थन करते हुए अदालत को सूचित किया कि कुछ और हफ्तों तक गर्भावस्था जारी रखना नवजात के सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा, और सिफारिश की कि बच्चे का जन्म 34 सप्ताह के बाद किया जाए।
संशोधित दलीलों और AIIMS की मेडिकल राय का जवाब देते हुए, उच्च न्यायालय ने केंद्र की याचिका को बरकरार रखा और अपने पहले के आदेश को वापस ले लिया।
यात्रा बुकिंग्स और होटल रेट्स में चार गुना तक की बढ़ोतरी होने के कारण, और न केवल भारत से बल्कि विदेशों से भी तेजी से बढ़ रहे सवालों के साथ, अयोध्या ने खुद को सबसे ज्यादा मांगे जाने वाले यात्रा स्थल में साबित किया है। आज मंदिर के उद्घाटन के दिन होने वाले इवेंट ने इसे जनवरी के लिए प्रमुख पर्यटन स्थलों की सूची में शीर्ष पर पहुंचने में मदद की है। यात्रा कंपनियाँ सुझाव दे रही हैं कि इसे वर्ष के बाकी समय के लिए भी लोकप्रिय यात्रा स्थल में देखा जाएगा।
एक ऑनलाइन यात्रा कंपनी के द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार, अयोध्या स्पिरिचुअल और पिलग्रीम स्थलों की टॉप 10 सूची में है, जिनमें पिछले 2 सालों में तेजी से बढ़ रहे हैं। “हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर, भारत से अयोध्या के लिए सेअर्चेस मंदिर उद्घाटन की घोषणा के बाद से 1806% बढ़ गई हैं। अयोध्या की पीक सेअर्चेस 30 दिसम्बर को रिकॉर्ड हुई, जो एयरपोर्ट की इनॉग्रेशन का दिन था,”- एक यात्रा कंपनी द्वारा साझा किए गए डेटा का बताया। “आध्यात्मिक टूरिज्म वृद्धि हो रही है और इसमें अयोध्या सबसे प्रिय है, उसके बाद पुरी, अमृतसर, काशी, द्वारका, तिरुपति और मदुरै,”-एक यात्रा कंपनी के देश के प्रमुख डैनियल डी’सूज़ा ने कहा। इस तेजी से बढ़ते मांग को पूरा करने के लिए अयोध्या में आवास की मांग में, कई लक्जरी और व्यापारिक होटल चेंस ने जल्द ही अपने होटल खोलने की घोषणा की है।
22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होने वाला है, पर यहां तक आने का सफर बिल्कुल आसान नहीं था, देश को बहुत कुछ देखना पड़ा अयोध्या का विवाद सालों से धार्मिक तो है ही पर इसी के साथ ऐतिहासिक सामाजिक और राजनीतिक भी है.
1949 मैं मस्जिद के अंदर भगवान राम की मूर्ति रखे जाने पर संपत्ति विवाद पहली बार अदालत में गया.
1950 मैं फैजाबाद सिविल कोर्ट में अर्जी दाखिल हुई रामलाल की पूजा और मूर्ति रखे रहने की इजाजत मांगी गई.
1961 यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने रामलाल की मूर्ति हटाने की मांग की.
1984 में मंदिर बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद में एक कमेटी गठित की.
1986 में हिंदुओं को पूजा करने की इजाजत मिली.
1992 विश्व हिंदू परिषद और शिवसेना समेत दूसरे हिंदू संगठनों के लाखों कार्यकर्ताओं ने मस्जिद को गिरा दिया.
6 दिसंबर “देशभर में दंगे भड़के के इसी दिन को ब्लैक डे के नाम से भी कहा जाता है”.
2002 हिंदू कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही ट्रेन गोधरा में आग लगा दी गई कई लोग मारे गए इसी वजह से गुजरात में दंगे हुए.
2010 इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में मस्जिद ,राम मंदिर और निर्मोही अखाड़े के बीच तीन बराबर हिस्सों में बांटने का आदेश दिया.
2019 सुप्रीम कोर्ट ने मामले को मध्यस्थ के लिए भेजा फिर मध्यस्थता पैनल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की.
सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की पेंशन ने राम मंदिर के पक्ष में फैसला सुनाया, 2.77 एकाद विवादित समीन हिंदु पक्ष को मिली, मस्जिद के लिए अलग से 5 एकड़ जमीन मुहैया कराने का आदेश दिया गया.
2020 तकरीबन 28 साल बाद रामलाल टेंट से निकलकर फाइबर के मंदिर में शिफ्ट हुए.
राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ,आरएसएस के मोहन भागवत, यूपी के सीएम योगी और साधु संत समेत 175 लोगों को न्योता मिला.
2024 तक राम मंदिर बनने का वादा पूरा हुआ और 22 जनवरी को एक भव्य राम मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
क्रिकेटर एवं पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद के साथ दूसरी शादी कर ली है और इसकी तस्वीरे उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर करी है, और यह शादी ऐसे समय पर हुई है जब उनकी सानिया मिर्जा से अलग होने की अटकले लगायी जा रही है.
https://www.instagram.com/p/C2T6_lbI3RJ/
सना की भी है दूसरी शादी
जिस प्रकार शोएब की दूसऋ शादी है उसी प्रकार सना जावेद की भी है, शोएब से पहले वो पाकिस्तानी अभिनेता एवं गायक उमैर जसवाल के साथ शादी की थी और दोनों कुछ समय पहले ही तलाक लिया था.
28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो (TV Show) में नज़र आ चुकी हैं, ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक समेत अन्य उनके कई फेमस शो हैं. इसके अलावा वो कई म्यूज़िक वीडियो में भी दिख चुकी हैं.
सानिया की इस पोस्ट से अटकलें हुईं थी तेज
बुधवार को ही सानिया मिर्जा ने एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, जिससे उनके और शोएब मलिक के साथ तलाक कीअफवाहें तेज हो गईं थी. सानिया ने लिखा था,
शादी कठिन है. तलाक कठिन है. अपना कठिन चुनें. मोटापा कठिन है. फिट रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. कर्ज में डूबना कठिन है. आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है. अपना कठिन चुनें. संचार कठिन है. संवाद न करना कठिन है. अपना कठिन चुनें. जिंदगी कभी आसान नहीं होगी. यह हमेशा कठिन रहेगी. लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं.
सानिया ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर जो कोट शेयर किया है, उसमें कहा गया है, बुद्धिमानी से चुनें.
यह अटकलें तब और तेज हो गई थीं जब सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी ज्यादातर हालिया तस्वीरें को डिलीट कर दिया था. 8 जनवरी को उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “जब कोई चीज आपके दिल की शांति को भंग करती है, तो उसे जाने दें.
प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम से पहले रामलला की पहली भव्य तस्वीर सामने आ गई है. तस्वीर में श्रीराम के चेहरे पर मधुर मुस्कान है और माथे पर तिलक है. सारे भक्तों को अब बस 22 जनवरी का इंतजार है जब पीएम मोदी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दिल्ली के फल व्यापारी की सरेआम हत्या कर दी गई, इस वारदात के बाद इलाके में फैली दहशत। व्यापारी एक दिन पहले ही बिजनौर धामपुर में अपने घर आया था, यहां पड़ोस के तीन लोगो ने व्यापारी का मर्डर कर दिया. परिजनों ने तीन लोगो के खिलाफ तहरीर देते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है, पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
इस दौरान पुलिस ने जब लाश को पोस्टमार्टम के लिए उठाने का प्रयास किया तो मृतक के परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया, उनकी मांग थी कि पहले हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए पुलिस ने किसी तरह परिजनो को समझा बुझा कर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सोशल मीडिया पर इस समय Lakshydveep VS maldive की एक जंग छिड़ी हुई है और #Boycottmaldive ट्रेंड कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी की 4 जनवरी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद ये बहस शुरू हुई है। पीएम की इस यात्रा से अटकलें लगाईं गयी कि भारत लक्षद्वीप में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। पीएम मोदी के दौरे के बाद से लक्षद्वीप गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला कीवर्ड रहा है।
शुक्रवार को, 50,000 से अधिक लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को गूगल पर सर्च किया, इसकी वजह पीएम मोदी की सोशल मीडिया पर पोस्ट भी रही, जिसमें उन्होंने लक्षद्वीप की आश्चर्यजनक सुंदरता और वहां के लोगों की गर्मजोशी के बारे में लिखा।
नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद सोशल मीडिया पर मुख्य आग भड़काने का काम मालदीव की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के ट्वीट ने किया। इन ट्वीट्स में पीएम नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया गया तो भारतीयों को गंदा कहते हुए नस्लीय टिप्पणियां की गईं। इसमें जाहिर रमीज और मरियम शिउना खासतौर से अपने कमेंट के चलचते सोशल मीडिया पर भारतीयों के निशाने पर आए। इसी का नतीजा था कि सोशल मीडिया पर रविवार को बायकॉट मालदीव ट्रेंड करने लगा।
भारतीय रद्द करने लगे मालदीव की यात्रा!
इस विवाद के बीच कुछ भारतीयों ने दावा कि कई लोगों ने मालदीव जाने के प्लान को बदल दिया है। कुछ लोगों ने अपनी रद्द की गई मालदीव यात्रा से जुड़ी तस्वीरें पोस्ट करते हुए मालदीव सरकार को आर्थिक नुकसान की बात कही। कई फिल्मी सितारों ने भी लक्षद्वीप को प्रमोट किया है। दोनों देशों के बीच इस तनाव की एक वजह ये भी है कि यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब भारत मालदीव में अपने सैनिकों और सैन्य उपकरणों को रखने के लिए दबाव बना रहा है।
दोनों देशों के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग पर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने भी बयान दिया है। मोहम्मद नशीद ने खासतौर से मालदीव की युवा सशक्तिकरण और सूचना और मंत्री मरियम शिउना के बयान से एतराज जताया है। मोहम्मद नशीद ने अपने ट्वीट में लिखा, मालदीव सरकार की एक प्रतिनिधि मरियम शिउना कितनी भयावह भाषा बोल रही हैं। वो भी एक ऐसे प्रमुख सहयोगी देश के नेता के लिए, जिससे संबंध मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। मुइज्जू सरकार को इन टिप्पणियों से खुद को दूर रखना चाहिए।
मालदीव सरकार का पक्ष
मालदीव सरकार ने रविवार को एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर मंत्री शिउना की टिप्पणी पर अपना रुख स्पष्ट किया। मालदीव सरकार, जिसने भारत से पर्यटकों की संख्या रद्द होने में अचानक वृद्धि देखी, ने कहा कि वे ऐसी “अपमानजनक टिप्पणी” करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे।
Government of Maldives issues statement – "The Government of Maldives is aware of derogatory remarks on social media platforms against foreign leaders and high-ranking individuals. These opinions are personal and do not represent the views of the Government of… pic.twitter.com/RQfKDb2wYF
Orhan Awatramani, जिन्हें ‘ओरी’ के नाम से भी जाना जाता है, सभी पार्टियों और प्रीमियर में अपनी उपस्थिति के कारण B-Town और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्हें अक्सर जान्हवी कपूर, निसा देवगन, अनन्या पांडे और शनाया कपूर सहित अन्य लोगों के साथ पार्टी करते देखा जाता है, और हाल ही में, एक कार्यक्रम से उनकी तस्वीरें, जैसे उन्होंने दीपिका पादुकोण, क्रिकेटर शुबमन गिल और अन्य के साथ पोस्ट कीं, जो की इंटरनेट पर काफी प्रचलित हुई।
‘Universal Gen Z BF‘ के नाम से मशहूर Orry अपने बोल्ड फैशन विकल्पों के लिए भी सुर्खियां बटोरते हैं। और अब वे बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के साथ हिस्सा लेने वाले है।
‘Orry कौन है’ को लेकर उत्सुकता के बीच, कियारा आडवाणी का उनके बारे में बोलने वाला पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है
Video by ZOOM
रियलिटी शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘ओरी ने आज (24 नवंबर 2023) से रिअलिटी शो में शामिल हुए जहां शो के होस्ट सलमान खान के साथ अपना एंट्री सीक्वेंस शूट किया और बॉलीवुड के भाईजान घर के अंदर दर्शकों और प्रतियोगियों उन्हें से कराया। अब वह बीच में ही घर छोड़ देंगे या अंत तक रहेंगे, यह अभी तक पता नहीं चला है।’
बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप कई मीम्स बन रहे हैं और नेटिज़न्स पूछ रहे हैं, ‘ये ओरी कौन है?’ उनकी एंट्री निश्चित रूप से अधिक लोगों का ध्यान खींचेगी और दर्शकों के बीच दिलचस्पी पैदा करेगी।