Home Blog Page 315

बंदरों के झुंड ने किया हमला, एलेक्सा ने बचाई जान

Alexa saved from monkey attack
Alexa saved from monkey attack

बंदरों के झुंड ने किया हमला, एलेक्सा ने बचाई जान

बंदरों के झुंड ने किया हमला, एलेक्सा ने बचाई जान

तकनीक का दायरा दिन- प्रतिदिन दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है, उसका फायदा भी लोग अपने तरीके से उठा रहे हैं।  इसी तकनीक के इस्तेमाल से एक मासूम बच्ची की जान बच गई. आपको बता दें कि यूपी के बस्ती जिले की आवास विकास कॉलोनी का एक मामला से सामने आया है। जहां 13 साल की निकिता ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे सुनकर हर कोई उसके दिमाग की दाद दे रहा है। दरअसल, शहर के आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली इक परिवार की है जहां निकिता ने 15 महीने की भांजी वामिका को लेकर घर में ही खेल रही थी। दोनों घर की पहली मंजिल पर किचन के पास सोफे पर बैठे कर खेल रहे थे। उस समय घर पर इन दो मासूम के सिवा कोई नहीं था। तभी बंदरों का एक झुंड घर में दाखिल हो गया और वह किचन में जाकर बर्तन और खाने-पीने का सामान उठाकर फेंकने लगे। तभी 15 महीने की वामिका घबराकर रोने लगी,और बंदरो ने आवाज सुनकर उसकी तरफ झपटे, तभी निकिता की नजर फ्रिज पर रखी एलेक्सा डिवाइस की तरफ गई और उसने तुरंत उसको कमांड दिया कि कुत्ते की अवाज निकाले, और डिवाइस ने तुरंत जोर -जोर से कुत्ते की तरह भौं-भौं की तेज आवाज करने लगा. कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनते ही बंदरों में अफरा-तफरी मच गई और बंदर वहां से रफ्फूचक्कर हो गए.

परिवार के मुखिया पंकज ओझा से जब पूछा गया तो उन्होनें बताया कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है, इसके बारे में हम कभी सोचे भी नहीं थे। इस घटना से एक बात तो साफ है कि अगर तकनीक का सही प्रयोग किया जाए, तो हम अपने साथ-साथ, समाज के हित में कई बेहतर काम कर सकते हैं।

संजय सिंह किसकी दिखा रहे तस्वीर, ‘क्या कर रहा है सरकारी गवाह प्रधानमंत्री के साथ?

Sanjay singh
Sanjay singh

संजय सिंह किसकी दिखा रहे तस्वीर, ‘क्या कर रहा है सरकारी गवाह प्रधानमंत्री के साथ?

संजय सिंह किसकी दिखा रहे तस्वीर, ‘क्या कर रहा है सरकारी गवाह प्रधानमंत्री के साथ?

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शु्क्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली शराब घोटाला भाजपा ने किया है। इस घोटाले में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। आगे उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी साजिश के तहत हुई है। संजय सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दाव किया है कि दिल्ली शराब घोटाले में जिन लोगों को आरोपियों के रूप में पकड़ा गया था, उन्होंने जब तक केजरीवाल का नाम नहीं लिया, ईडी ने उनके बयान को भरोसे लायक नहीं माना लेकिन जैसे ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल का नाम ले लिया उसे बयान के रुप में मान लिया गया। केजरीवाल ने सरकार बन चुके आरोपियों का नाम अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लिया। पहला नाम संजय सिंह ने मगुंता रेड्डी का लिया और दूसरा नाम शरथ रेड्डी का लिया।

उन्होंने आगे कहा, ‘वे अन्य मुख्यमंत्रियों को भी जेल भेजने की तैयारी कर रहे हैं। यह देश में लोकतंत्र और संविधान के लिए बहुत खतरनाक है और हमें इसके खिलाफ लड़ने की जरूरत है।’ आगे उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी क्योंकि उस समय बोलने और रहने की आजादी नहीं थी। उन्होंने दावा किया कि आजादी के 77 साल बाद अब वही स्थिति पैदा हो गई है।

आखिर क्यों विवादों के घेरों में आया सुनीता केजरीवाल का वीडियो

Sunita Kejriwal Controversial Video
Sunita Kejriwal Controversial Video

आखिर क्यों विवादों के घेरों में आया सुनीता केजरीवाल का वीडियो

आखिर क्यों विवादों के घेरों में आया सुनीता केजरीवाल का वीडियो

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एकबार फिर अपने पति का संदेश दिल्ली की जनता को सुना रही हैं। लेकिन वीडियो में दिवाल पर लगी तस्वीर ने विवाद को जन्म दे दिया है, दरसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने गुरुवार को एक और वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़कर सुनाया है। हालांकि, आज के वीडियो में एक बात अलग थी, जो मुख्य विवाद का कारण बन गई है। और वह बैकग्राउंड में लगी तस्वीर है. अमूमन अभी तक के वीडियो में बैकग्राउंड की तस्वीर में शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगी होती थी. लेकिन, इस बार सुनीता केजरीवाल की कुर्सी के पीछे शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब आंबेडकर के बीच में अरविंद केजरीवाल की भी तस्वीर लगी है और सिर्फ लगी ही नही है बल्कि उनको सलाखों के पीछे दिखाया गया है. जिसपर बीजेपी दिल्ली के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने इस तस्वीर को लेकर आपत्ति जताई है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि, ”काश अरविंद केजरीवाल परिवार को शर्म आती. सुनीता केजरीवाल ने महानुभावों शहीदे आजम भगत सिंह और डॉ.अंबेडकर के चित्रों के बीच आर्थिक अपराधी अरविंद केजरीवाल का चित्र लगाकर और खुद… सीएम की कुर्सी पर बैठकर दिल्ली वालों को किया शर्मशार.”

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए क्या भेजा संदेश

वहीं सुनीता केजरीवाल ने सीएम केजरीवाल का संदेश पढ़ा, ”मैं जेल में हूं इसलिए मेरे किसी दिल्लवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए. हर विधायक हर रोज अपने क्षेत्र का दौरा करे और लोगों से पूछे कि उन्हें कोई दिक्कत तो नहीं हो रही.”

अब तक मामले में क्या क्या हुआ

सीएम केजरीवाल की 21 मार्च को गिरफ्तारी हुई थी जिसके बाद से लेकर अब तक कई बार सुनीता केजरीवाल ने उनका संदेश पढ़कर सुनाया है। वह नियमित रूप से उनसे मिलने के लिए जाती रही हैं। जबकि 31 मार्च को इंडिया गठबंधन की रैली में भी उन्हें देखा गया था। दूसरी तरफ आबकारी नीति मामले में अक्टूबर में गिरफ्तार किए गए आप सांसद संजय सिंह को जमानत मिल गई है जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया है. रिहाई के बाद संजय सिंह ने सीएम आवास जाकर सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी.

फिल्म “सिलसिला” में परवीन बाबी को किया गया था कास्ट, मेकर्स ने कंट्रोवर्सी के लिए इस हिरोइन की कराई थी एंट्री

Silsila
Silsila

फिल्म “सिलसिला” में परवीन बाबी को किया गया था कास्ट, मेकर्स ने कंट्रोवर्सी के लिए इस हिरोइन की कराई थी एंट्री

फिल्म “सिलसिला” में परवीन बाबी को किया गया था कास्ट, मेकर्स ने कंट्रोवर्सी के लिए इस हिरोइन की कराई थी एंट्री

रेखा और अमिताभ बच्चन ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. लेकिन एक फिल्म है जिसकी चर्चा आज तक होती है. वो फिल्म है सिलसिला, जिसके यश चोपड़ा निर्देशक थे। कहा जाता है ये फिल्म बिग बी की रियल लाइफ पर आधारित है। सिलसिला साल 1981 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर और संजीव कुमार भी थे और लीड एक्ट्रेस के लिए रेखा और परवीन बाबी को कास्ट किया गया था. लेकिन तभी रेखा और अमिताभ के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। उस वक्त अमिताभ और जया की शादी हो चुकी थी लेकिन उनकी और रेखा के अफेयर की खबरें सुर्खियां बटोर रही थीं. शादीशुदा आदमी से प्यार करने के कारण हर तरफ रेखा के बारे में लिखा जा रहा था. ऐसे में यश चोपड़ा ने परवीन बाबी को फिल्म से बाहर निकाल दिया और उनकी जगह रेखा और जया को साथ काम करने का ऑफर दिया. अमिताभ बच्चन के मनाने के बाद दोनों इस फिल्म में काम करने पर राजी हुई थीं। लेकिन इतना सब कुछ करने पर भी अमिताभ-रेखा की कंट्रोवर्सी काम नहीं आई। मेकर्स को उम्मीद थी कि अमिताभ रेखा कंट्रोवर्सी की वजह से ये फिल्म अच्छा परफॉर्म करेगी लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई। ऐसी हताशा यश चोपड़ा को अपनी किसी और फिल्म से नहीं मिली थी। उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की थी लेकन दर्शकों ने इसे सिरे से नकार दिया। बेशक ये फिल्म उस वक्त न चली हो लेकिन आज के समय में ‘सिलसिला’ बॉलीवुड की क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। सिलसिला अमिताभ और रेखा की एक साथ आखिरी फिल्म थी। इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।

मुख़्तार अंसारी के मौत पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कही बड़ी बात, कहा सही नहीं हुआ!

Shankaracharya Avimukteshwaranand
Shankaracharya Avimukteshwaranand

मुख़्तार अंसारी के मौत पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कही बड़ी बात, कहा सही नहीं हुआ!

मुख़्तार अंसारी के मौत पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कही बड़ी बात, कहा सही नहीं हुआ!

कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ ने पार्टी छोड़ दी है। जिसके बाद वो बीजेपी में शामिल हो गए हैं। पार्टी छोड़ने से पहले गौरव वल्लभ ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी चिठ्ठी में कहा कि मेरे से यह नहीं होगा कि सनातन धर्म को गाली दी जाए और मैं चुप बैठ जाऊं। गौरव वल्लभ  के इस कारण पर जब ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गौरव वल्लभ का यह कदम बहुत अच्छा है और हम इसका स्वागत करते हैं। वहीं, मुख्तार अंसारी की मौत पर किए गए सवाल के जवाब में शंकराचार्य ने कहा कि माफियाओं पर लगाम लगाना और उनका नामोनिशान मिटाना अलग-अलग चीजें हैं। इस तरह के अंत से वो संतुष्ठ नही हैं। अगर न्यायालय मुकदमा चला करके उनको दंडित करती और वह सजा भुगतते तो उचित रहता। आगे उन्होंने कहा कि माफियाओं पर लगाम लगाने का मतलब है कि उनपर दोष साबित हो और वे कोर्ट द्वारा सुनाई सजा को भोगे। हम चाहते हैं कि माफिया पर लगाम लगे और वह पकड़े जाएं. उनके ऊपर तेजी से ट्रायल हो और दोषी पाए जाने पर उनको सजा हो लेकिन बगैर सजा हुए उनका अंत इस तरह से हो जा रहा है. ये सही नही है!

सीएम अरविंद केजरीवाल पर भी दिया बड़ा बयान

जब शंकराचार्य से अरविंद केजरीवाल के द्वारा जेल में गीता और महाभारत मंगाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये अच्छा संदेश दिया गया है कि जब हमारे पास समय हो तो हमें सद्‌ग्रन्थों का पाठ करना चाहिए। ऐसे ग्रंथों का अध्ययन करके केजरीवाल की आत्मा सात्विक बनेगी और अगर वह भ्रष्टाचार किए भी होंगे तो अब वो दूर रहेंगे। सद्ग्रन्थों का अध्ययन करने से ही व्यक्ति में भ्रष्टाचार के प्रति अरुचि उत्पन्न हो जाती है।

ज्ञानवापी मामले में मुस्लिम पक्ष को लिया आड़े हाथ

जब शंकराचार्य से ज्ञानवापी में हो रहे पूजा को लेकर सवाल पुछा गया तब उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा वह तथ्यों के आधार पर कहा और अच्छा कहा। लेकिन अगर मैं वहां खड़ा होता तो मैं उनसे अनुरोध करता कि पहले भी वहां पूजा हो रही थी और अब फिर शुरू हो गई है जिसे ना रोककर आप उचित कर रहे हैं। लेकिन इतने दिन जिन्होंने हमारी पूजा को रोका और बाधित किया, उसके लिए भी दो शब्द बोलना चाहिए था और उनको दंडित भी किया जाना चाहिए था। कोर्ट अगर ऐसा करती है तभी समझ में आएगा कि न्याय हुआ है।

सोशल मीडिया पर क्यों फ़ैन्स के निशाने पर हैं हार्दिक पांड्या

Hardik Pandya
Hardik Pandya

सोशल मीडिया पर क्यों फ़ैन्स के निशाने पर हैं हार्दिक पांड्या

सोशल मीडिया पर क्यों फ़ैन्स के निशाने पर हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने 27 जनवरी 2016 को 22 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 विकेट लेकर भारत के लिए अपना टी-20 अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया। जहां उनका पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय विकेट क्रिस लिन थे। जिसके बाद रांची में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 में उन्होंने युवराज सिंह और एमएस धोनी के आगे बल्लेबाजी की। जिसके बाद एशिया कप 2016 में , पांड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ एक विकेट भी लिया था। पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में उन्होंने 8 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे पाकिस्तान 83 रन पर ही सिमट गया। हालांकि पांड्या के खराब फार्म का कारण इस बार कोई गेंदबाज नहीं है, बल्कि इस बार इसकी वजह उनके खुद के फैंस है।

30 साल के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले मुंबई इंडियंस टीम में रोहित शर्मा के नेतृत्व में खेल रहे थे। 2021 तक हार्दिक ने अपने पहले सात आईपीएल सीजन वहीं बिताए थे। लेकिन जब रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिली तो लोग काफी नाराज हुए। जैसा कि आपको पता है कि मुंबई इंडियंस के पास मझे हुए कप्तानों का इतिहास रहा है। टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने की है। लेकिन मुंबई इंडियंस के फैन्स ने इसे गंभीरता से लिया है। उनका मानना है कि रोहित शर्मा ने कप्तानी छोड़ी नहीं है बल्कि उन्हें हटाया गया है।

स्टेडियमों में क्यों किया जा रहा पांड्या के खिलाफ हूटिंग

पिछले हफ्ते अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के साथ भी फैन्स ने हार्दिक पांड्या को निशाने पर लिया। मैच में पांड्या के खिलाफ जमकर हूटिंग की गई। आपको बता दें कि हार्दिक ने गुजरात टाइटंस को छोड़कर ही मुंबई इंडियंस को जॉइन किया है। हार्दिक ने 2022 में गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया था और 2023 में भी उनकी टीम फाइनल में पहुंची थी। ऐसे ही स्थिति का सामना उन्हें तब भी करना पड़ा, जब मुंबई इंडियंस हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मैच खेल रही थी। हद तो तब हो गई जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच में टॉस के दौरान फैन्स ने पांड्या के खिलाफ हूटिंग शूरु कर दी। जिसपर कमेंटेटर संजय मांजरेकर का लोगों से बिहेव कहते हुए ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि उनके कहने पर भी स्टेडियम में बैठे फैन्स शांत नहीं हुए। मुश्किल तब और बढ़ी जब पांड्या के हाथों एक मुश्किल कैच छूट गया। हालांकि पांड्या ने खेलते हुए कुछ चौके लगाए लेकिन इससे कोई खास फायदा नहीं हुआ, क्योंकि मुंबई इंडियंस मैच नहीं जीत पाई और उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

चुनाव से पहले चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, 21 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

Chirag Paswan
Chirag Paswan

चुनाव से पहले चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, 21 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

चुनाव से पहले चिराग पासवान को लगा बड़ा झटका, 21 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को बिहार के 40 सीटों में से 5 पर चुनाव लड़ रही है और उन पांचो सीट पर चिराग पासवान ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जिसके बाद टिकट नहीं मिलने से नाराज लोजपा रामविलास के कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखने को मिल रहा है. जिसके बाद 21 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में कई दिग्गज नेता हैं, जिसमें से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु कुशवाहा, पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार, प्रदेश के संगठन सचिव ई. रविंद्र सिंह, मुख्य पार्टी विस्तारक अजय कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह सहित 21 पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है.

टिकट वितरण पर रविंद्र सिंह का बड़ा बयान

प्रदेश के संगठन सचिव ई. रविंद्र सिंह ने चिराग पासवान पर टिकट वितरण पर बड़ा आरोप लगाया है, उनका कहना है कि चिराग पासवान ने पैसे लेकर बाहरी लोगों को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के संगठन सचिव रहे रविंद्र सिंह ने कहा कि हम सभी लोग चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान के समय से साथ हैं। लोजपा टूटने के बाद भी हम लोग उनके साथ रहे, लेकिन जहां भी टिकट दिया गया है वह सभी बाहरी लोगों को दिया गया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया गया है, इसलिए हम लोग पार्टी से त्यागपत्र दे रहा हैं।

बिहार फर्स्ट VS पैसा फर्स्ट

अजय सिंह ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर विचार करना चाहिए। रविंद्र सिंह ने कहा कि चिराग पासवान ‘बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट’ की बात करते हैं, लेकिन इस चुनाव में देखा जा रहा है कि ‘परिवार फर्स्ट और पैसा फर्स्ट’ हो गया है.

इस वजह से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट्स को किया जा रहा है रद्द

Air India
Air India

इस वजह से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट्स को किया जा रहा है रद्द

इस वजह से विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट्स को किया जा रहा है रद्द

टाटा समूह ने पिछले साल एयर इंडिया को खरीद लिया था। जिसके बाद अब विस्तारा और इसके विलय पर बवाल शुरू हो गया है। दरअसल एयर इंडिया के सैलरी स्ट्रक्चर और विस्तारा के सैलरी स्ट्र्क्चर में काफी अंतर है, जिसका पायलट आंतरिक विरोध कर रहे हैं। जिसकी वजह से हर दिन बड़ी संख्या में फ्लाइट्स को रद्द किया जा रहा है. हालांकि विस्तारा ने इस हफ्ते के अंत तक संकट खत्म होने की उम्मीद जताई है. उनका कहना है कि इस हफ्ते के आखिर तक फ्लाइट्स की आवाजाही नॉर्मल हो जाएगी. विस्तारा के पायलट स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का हवाला देकर फ्लाइट्स ऑपरेट नहीं कर रहे हैं. इसके सीधे सुरक्षा प्रभाव हो सकते है. सूत्रों के मुताबिक, “पायलट लंबे समय तक फ्लाइट्स में ड्यूटी कर रहे हैं, इसकी वजह से बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं और हर कोई बार-बार बीमार पड़ रहा है.”

पायलट क्यों नहीं कर रहे फ्लाइट्स ऑपरेट

एयर इंडिया का सैलरी स्ट्रक्चर 40 घंटे उड़ान की मिनिमम एश्योर्ड पे पर आधारित है जबकि विस्तारा का 70 घंटे का मिनिमम एश्योर्ड पर है. टाटा ग्रुप ने विस्तारा के लिए पिछले हफ्ते एयर इंडिया के पे स्ट्रक्चर को अपनाया है. इसी वजह से विस्तारा एयरलाइंस के पायलटों की सैलरी में कटौती हुई है. खबरों के मुताबिक इसी वजह से पायलट विरोध कर रहे हैं और पायलट बीमारी और थकान का हवाला देते हुए काम पर नहीं आ रहे हैं। यही वजह है कि विस्तारा एयरलाइंस की 100 से ज्यादा फ्लाइट्स अब तक रद्द हो चुकी हैं.

कांग्रेस को लग रहे हैं एक से बढ़कर एक झटके, सनातन विरोधी होना पड़ा गया भारी

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

कांग्रेस को लग रहे हैं एक से बढ़कर एक झटके, सनातन विरोधी होना पड़ा गया भारी

कांग्रेस को लग रहे हैं एक से बढ़कर एक झटके, सनातन विरोधी होना पड़ा गया भारी

कल और आज में मिलकर कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। जैसा कि आपको पता है कि कल बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी में शामिल हो गए। और देर शाम पूर्व सांसद संजय निरुपम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला ले लिया था। जिसके बाद गुरुवार की सुबह संजय निरुपम ने एक्स पर कहा कि, ‘ऐसा लगता है कि कल रात मेरा इस्तीफा पत्र मिलने के तुरंत बाद उन्होंने मेरा निष्कासन जारी करने का फैसला किया। ऐसी तत्परता देखकर अच्छा लगा। जिसके बाद गौरव वल्लभ ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा का कारण उन्होनें बताया कि सनातन विरोधी नारे और राम मंदिर पर हुए बवाल है। साथ ही उन्होनें ये भी कहा की एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं, यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक ख़ास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है. यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है। जिसके बाद गुरुवार को गौरव वल्लभ ने बीजेपी ज्वॉइन कर ली।

क्या कहा था संजय निरुपम ने

पूर्व सांसद संजय निरुपम ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) द्वारा मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से चार पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बयान दिया था। निरुपम ने कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व को खुद को शिवसेना के सामने झुकने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। संजय निरुपम ने शिवसेना की सूची पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा था कि ‘वे मुंबई में पांच सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और एक दान के रूप में कांग्रेस के लिए छोड़ देंगे। यह निर्णय मुंबई में कांग्रेस को खत्म करने के लिए है। मैं इस निर्णय की निंदा करता हूं। सीथ ही मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से अमोल कीर्तिकर को प्रत्याशी बनाए जाने का भी उन्होनें विरोध किया। आपको बता दें कि अमोल खिचड़ी ठेका घोटाले में आरोपी हैं और इसके लिए ईडी द्वारा उनकी जांच की जा रही है। आज उन्होने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राम मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा के बारे में भी कांग्रेस पार्टी को जमकर घेरा है।

कौन है संजय निरुपम

पूर्व शिवसैनिक निरुपम ने 2005 में शिवसेना छोड़ दी। उन्होंने उत्तर भारतीय फेरीवालों का मुद्दा उठाया और बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। 2009 में उन्होंने मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ा और जीते। निरुपम 2014 में उसी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव हार गए थे।

I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख़्त, गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका

India Alliance
India Alliance

I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख़्त, गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका

I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख़्त, गठबंधन को लग सकता है बड़ा झटका

विपक्षी पार्टियों ने पिछले साल जुलाई में अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस रखा था. इसके बाद गिरिश भारद्वाज नाम के शख्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. उन्होंने मांग की कि अदालत पार्टियों को INDIA नाम इस्तेमाल करने से रोकने का निर्देश जारी करे। जिस पर दिल्ली हाईकोर्ट ने I.N.D.I.A.गठबंधन से 7 दिन में जवाब मांगा है। साथ ही हाईकोर्ट ने सख़्ती से कहा कि ये आखिरी मोहलत दी जा रही है। हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भी नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। अब इस मामले पर 10 अप्रैल को सुनवाई होगी।