Home Blog Page 314

पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दी नसीहत।

Prashant Kishor
Prashant Kishor

पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दी नसीहत।

पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को दी नसीहत।

पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर (PK) ने कांग्रेस पर बड़ा बयान दुया है। उनका कहना है कि चुनाव में प्रदर्शन खराब रहे तो राहुल गांधी को ब्रेक ले लेना चाहिए। पॉलिटिकल स्ट्रैटजिस्ट प्रशांत किशोर का कहना है कि 2024 लोकसभा चुनाव में अगर कांग्रेस को उम्मीद के अनुसार नतीजे नहीं मिलते तो राहुल गांधी को राजनीति से ब्रेक लेने पर विचार करना चाहिए। PK ने कहा कि, ‘राहुल कांग्रेस को जिताने के लिए पिछले 10 साल से असफल प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद वे न तो राजनीति से अलग हुए और न ही किसी और को पार्टी का चेहरा बनने दिया। मेरी नजर में यह लोकतांत्रिक नहीं है।’

बीजेपी पर भी सीट को लेकर किया बड़ा दावा

जिसके बाद बीजेपी पर उनसे सवाल किए गए तो उन्होने बताया कि भाजपा को दक्षिण और पूर्व में फायदा मिलेगा, प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। वह 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। हालांकि, उन्होंने भाजपा के 370 सीटें जीतने के दावे को खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि विपक्ष की सुस्त और कमजोर रणनीति की वजह से भाजपा को दक्षिण और पूर्वी भारत में फायदा होता साफ दिख रहा है। इन दो क्षेत्रों में 2019 के मुकाबले पार्टी के वोट शेयर और सीटें बढ़ सकती हैं। प्रशांत ने कहा कि भाजपा का प्रभाव है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि पार्टी और प्रधानमंत्री मोदी को हराया नहीं जा सकता है।

माधवी लता को क्यों दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

Maadhavi Latha
Maadhavi Latha

माधवी लता को क्यों दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

माधवी लता को क्यों दी गई Y प्लस सिक्योरिटी, IB की थ्रेट रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय का फैसला

हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार माधवी लता को गृह मंत्रालय से Y प्लस की सिक्योरिटी दे दी गई है। आपको बता दें कि माधवी लता असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ हैदराबाद से चुनाव लड़ रही हैं। जिसके बाद गृह मंत्रालय ने आईबी की थ्रेट रिपोर्ट का आधार पर माधवी लता को सुरक्षा दी है।

असदुद्दीन ओवैसी बनाम माधवी लता

बता दें कि हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा ने माधवी लता को ओवैसी के खिलाफ उतारकर बड़ा दांव खेला है। ओवैसी 2004 से चार बार हैदराबाद की सीट से जीतते आ रहे हैं। इससे पहले उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी 1984 से 2004 तक लगातार 6 बार लोकसभा में हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सलाहुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी विधानसभा में भी हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। अब देखना है कि क्या लता माधवी  ओवैसी को हरा सकती हैं।

पीएम मोदी भी हुए माधवी लता के मुरीद

INDIA TV का बहुचर्चित शो ‘आप की अदालत’ में माधवी लता ने ऐसा बेबाक रूप दिखाया कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की है और पूरे देश से आप की अदालत का ये एपिसोड देखने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “माधवी लता जी, आपका ‘आप की अदालत’ एपिसोड असाधारण है। आपने बहुत ठोस मुद्दे उठाए हैं, साथ ही तर्क और जुनून के साथ ऐसा किया है। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं। मैं सभी से आज सुबह 10 बजे या रात 10 बजे इस कार्यक्रम का दोबारा प्रसारण देखने का भी आग्रह करता हूं। आप सभी को यह बहुत जानकारीपूर्ण लगेगा।”

कौन है माधवी लता

माधवी लता एक सांस्कृतिक कार्यकर्ता हैं, जिनके पास निज़ाम कॉलेज से लोक प्रशासन में स्नातक की डिग्री और उस्मानिया विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री है। लता एक उद्यमी, एक एनसीसी कैडेट और एक पेशेवर भरतनाट्यम नर्तकी हैं। वह हैदराबाद स्थित विरिंची हॉस्पिटल्स की चेयरपर्सन हैं । लता ने अपनी उम्मीदवारी को लगभग दो दशक लंबे दान कार्य की स्वीकृति बताया था।

क्या है Y प्लस कैटेगरी की सुरक्षा

वाई-प्लस कैटेगरी में आर्म्ड  पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं, जिसमें पांच पुलिस के स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं। साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में संबंधित वीआईपी को सुरक्षा देते हैं।

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, सांप जहर तस्करी मामले में 1200 पन्नों की चार्जशीट दर्ज

Elvish Yadav
Elvish Yadav

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, सांप जहर तस्करी मामले में 1200 पन्नों की चार्जशीट दर्ज

एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ीं, सांप जहर तस्करी मामले में 1200 पन्नों की चार्जशीट दर्ज

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव की मुश्किले कम होती नजर नहीं आ रही हैं। कुछ समय पहले ही सांप जहर तस्करी मामले में एल्विश यादव को जेल जाना पड़ा था और फिर वहां से उनको बेल मिल गई थी। सांपों के जहर की तस्करी और रेव पार्टी मामले में अब नोएडा पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इस चार्जशीट को यूट्यूबर एल्विश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ दाखिल किया गया है। जैसा की डीसीपी नोएडा ज़नो विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गई है और पर्याप्त साक्ष्यों को भी अदालत में पेश किया गया है। चार्जशीट में एल्विश समेत अन्यों के खिलाफ 24 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं. चार्यशीट में नोएडा पुलिस ने कहा है कि एल्विश का जेल में बंद सभी सपेरों से संपर्क था और वह सांप के जहर की खरीद फरोख्त के काले धंधे में भी शामिल था. चार्जशीट में एल्विश के खिलाफ लगी एनडीपीएस दी धाराओं का भी आधार बताया गया है. साथ ही उसके साथियों पर लगे आरोपों की भी पुष्टि की गई है। डीसीपी नोएडा ज़नो विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दर्ज की गई है. पर्याप्त साक्ष्यों को भी अदालत में पेश किया गया है. इनमें मुंबई स्थित डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेंसिंक मेडिसीन ताऊ क्सिकोलाजी के विशेषज्ञ की सलाह भी मौजूद है. एल्विश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ऑपरेशन तैयार किया और नोएडा पुलिस ने देशभर में दर्जन वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के मुकदमों से जानकारी जुटाई. साथ ही जयपुर से आई फॉरेंसिक रिपोर्ट का अध्ययन भी किया. रिपोर्ट में सांपों के जहर की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने एल्विश के कॉल डिटेल और सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला. पर्याप्त सबूत मिलने पर पुलिस ने उसे नोटिस देकर पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया था.

कब शुरु हुआ था मामला

बता दें कि यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब नवंबर में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्था के पदाधिकारी ने एल्विश यादव और उसके साथियों पर सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत सेक्टर-49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. एनजीओ पीएफए द्वारा FIR दर्ज कराई गई थी. सपेरों को जेल भेजा गया था. सपेरों के कब्जे से सांपों का जहर बरामद हुआ था और इसे जांच के लिए FSL लैब भेजा गया था. नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और उसके आठ साथियों के खिलाफ केस दर्ज होने के करीब 155 दिन बाद चार्जशीट दाखिल की है. उसके खिलाफ बीते साल तीन नवंबर को सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज हुआ था. पिछले महीने 17 मार्च को 136 दिन नोएडा पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था. एल्विश की गिरफ्तारी के बाद उसके दो करीबियों ईश्वर और विनय यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

आखिर क्यों क्रिकेट खिलाड़ी शिवम दुबे की शादी का वायरल हो रहा फोटो

Shivam Dubey
Shivam Dubey

आखिर क्यों क्रिकेट खिलाड़ी शिवम दुबे की शादी का वायरल हो रहा फोटो

आखिर क्यों क्रिकेट खिलाड़ी शिवम दुबे की शादी का वायरल हो रहा फोटो

शिवम दुबे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। शाथ ही शिवम ने बीते शुक्रवार (05 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 गेंदों में 187.50 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 45 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 2 चौके और 4 छक्के शामिल रहे थे. ताबड़तोड़ पारियां खेलने के अलावा शिवम निजी ज़िंदगी को लेकर भी काफी चर्चाओं में रहते हैं. शिवम ने मुस्लिम लड़की से शादी की थी, जिसके बाद वह विवादों में घिर गए थे. शिवम की वाइफ का नाम अंजुम खान है।

आपको बता दें कि शिवम दुबे एक हिंदू परिवार से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन उन्होंने शादी मुस्लिम महिला से की है, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। शिवम ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति रिवाजों से शादी की थी। लेकिन निकाह की तस्वीरों ने खूब करवाया था. उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए शादी की तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में शिवम और अंजुम दोनों हाथ उठाकर दुआ मांगते हुए दिख रहे थे।

बता दें कि यूं ही अचानक दोनों ने शादी नहीं कर ली थी, बल्कि शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे काफी वक़्त तक डेट किया था। शिवम और अंजुम 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। फिर करीब एक साल बाद फरवरी, 2022 में दोनों एक बच्चे के माता-पिता बने थे। शिवम अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी वाइफ और बच्चे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

गौरतलब हैं कि अंजुम खान उत्तर प्रदेश से आती हैं और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है.

पीएम मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, सहारनपुर में करेंगे जन संबोधन।

Pm Modi
Pm Modi

पीएम मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, सहारनपुर में करेंगे जन संबोधन।

पीएम मोदी गाजियाबाद में करेंगे रोड शो, सहारनपुर में करेंगे जन संबोधन।

चुनाव नज़दीक आ रहा है प्रधानमंत्री रैली पर रैली किए जा रहे हैं शनिवार की सुबह सहारनपुर में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित कर भाजपा के लिए जनसमर्थन जुटाएंगे। वहीं शाम को गाजियाबाद में रोड शो करेंगे। इससे पहले 31 मार्च को प्रधानमंत्री की जनसभा मेरठ में हो चुकी है। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने फ्रेम किए हुए पोस्टर, बैनर लेकर रोड शो में पहुंचने पर भी पाबंदी लगाई है। साथ ही पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि शनिवार शाम को अंबेडकर रोड पर मालीवाड़ा चौक से चौधरी मोड़ तक भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में शहर की जनता के बीच पीएम मोदी रोड शो करेंगे। पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एडवाइजरी जारी की है।

इन सब चीजों पर पुलिस ने लगाई गई है पाबंदी

कैमरा, दूरबीन, रिमोट कंट्रोल कार चाबी, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, थर्मस, टिफिन बाक्स, पानी की बोतल, छड़ी, बैग, ब्लेड, रेजर या किसी भी तरह का हथियार ले जाने पर पाबंदी।

फ्रेम किए हुए पोस्टर, बैनर लेकर रोड शो में जाने पर है पाबंदी।

फूलमाला, गुलदस्ते और स्मृति चिन्ह लेकर जाने भी वर्जित।

किसी भी व्यक्ति के पास एक मोबाइल से अधिक फोन की अनुमति नहीं।

सिगरेट, माचिस, लाइटर, आतिशबाजी पर भी पाबंदी।

सड़क के दाहिने ओर बनी दर्शक दीर्घा में ही नागरिकों के खड़े होने की अनुमति होगी।

रोड शो के दौरान किसी भी व्यक्ति को वीवीआईपी के समानान्तर चलने या दौड़ने की अनुमति नहीं होगी।

ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून सहित अन्य उड़ाने वाली वस्तुओं पर पाबंदी लगा दी गई है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

क्या स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी उतरेंगे चुनाव में?

Munawar Faruqui
Munawar Faruqui

क्या स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी उतरेंगे चुनाव में?

क्या स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी उतरेंगे चुनाव में?

मुनव्वर फारूकी स्टैंड- अप कॉमेडी के बाद ओटीटी शो लॉक अप में शामिल हुए थे जहां से वो विनर बनकर निकले। इसके बाद उन्होंने सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया और यहां भी जीत हासिल की। ऐसे में अब मुनव्वर ने राजनीति में शामिल होने पर बात की है जो पहले ही डोंगरी के राजा कहे जाते हैं। आपको बता दें कि मुनव्वर फारुकी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली जा रही है। बतौर स्टैंड-अप कॉमेडियन से उन्होंने करियर की शुरुआत की थी, मुनव्वर ने कई उतार- चढ़ाव अपने करियर में देखें हैं, लेकिन हर मुश्किल को पार कर आज शोहरत की ऊंचाईयों पर खड़े हैं। कॉमेडियन के इस सफर में उनके फैंस ने पूरा साथ दिया। मुनव्वर के हर धूप- छांव में फैंस उनके साथ खड़े रहे हैं।कॉमेडी के बाद मुनव्वर फारूकी ओटीटी शो लॉक अप में शामिल हुए, जहां से वो विजेता बनकर बाहर निकले। इसके बाद कॉमेडियन ने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया और यहां भी विजयी हुए। अब मुनव्वर ने राजनीति में शामिल होने पर बात की है।

क्या राजनीति में भी मुनव्वर लहराएंगे जीत का परचम

मुनव्वर फारुकी डोंगरी के राजा हैं। बिग बॉस में उनकी लोकप्रियता का दम पहले ही दिख चुका है। गंभीर आरोपों के बावजूद फैंस ने दिल खोलकर उनके लिए वोट किए थे, जिसके बाद वो बिग बॉस सीजन 17 के विनर हो गए। ऐसे में अगर कॉमेडियन पॉलिटिक्स ज्वाइन करते हैं, तो वहां भी उन्हें चाहने वालों का फुल सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, मुनव्वर फारुकी अभी राजनीति ज्वाइन करने के मूड में नहीं हैं।

चूरू में PM मोदी बोले- अब तक जो हुआ है, वह सिर्फ ट्रेलर है

PM Modi
PM Modi

चूरू में PM मोदी बोले- अब तक जो हुआ है, वह सिर्फ ट्रेलर है

चूरू में PM मोदी बोले- अब तक जो हुआ है, वह सिर्फ ट्रेलर है

2024 चुनाव नजदीक आ रहा है पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर आरोपों का पुल बांध रहा है, और खुद जितने और दूसरों को हराने की पुर जोर कोशिश में लगा हुआ हैं। कल बिहार और बंगाल में चुनावी रैलियों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के चुरू में एक जनसभा को संबोधित किया। वहीं कांग्रेस पार्टी ने भी आज अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होनें कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार करने का मौका कभी नहीं छोड़ती। पीएम मोदी ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि देश भव्य राम मंदिर का जश्न मना रहा था। लेकिन, कांग्रेस पार्टी खुले आम हमारी आस्था का अपमान कर रही थी। देश ने कांग्रेस के पापों की हमेशा कीमत चुकाई है। मुझे पता चला है कि कांग्रेस पार्टी ने एक एडवाइजरी निकाली है कि अयोध्या और राम मंदिर की चर्चा निकल पड़े तो मुंह पर ताला लगा देना, कुछ बोलना ही मत, क्योंकि वो जानते हैं कि बोलना पड़ गया तो पता नहीं कब राम-राम हो जाए। आगे उन्होने बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि जब 26 फरवरी को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी। तब मैंने जो शब्द कहे थे चूरू की धरती पर, मैं आज फिर एक बार इस वीरों की धरती पर आया हूं तो मेरे उन भावों को दौहराता हूं। तब मैंने कहा था… सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा, मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा। लेकिन कांग्रेस वालों ने सेना का अपमान किया वो एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे। सेना के हाथ बांध रखे थे। हमारे जवाब वन रैंक वन पेंशन की बात करते थे। लेकिन जब हमारी सरकार बनी तो हमने सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन का अधिकार दिया और सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी। आज दुश्मन का पता है कि ये नया भारत घर में घुसकर मारता है।

जंक फूड बनाम स्वस्थ भोजन, फास्ट फूड से हो सकती है आपको ये गंभीर बिमारी

Fast Food
Fast Food

जंक फूड बनाम स्वस्थ भोजन, फास्ट फूड से हो सकती है आपको ये गंभीर बिमारी

जंक फूड बनाम स्वस्थ भोजन, फास्ट फूड से हो सकती है आपको ये गंभीर बिमारी

आधुनिक दुनिया में, जंक फूड और स्वस्थ भोजन के बीच टकराव कई व्यक्तियों के लिए एक निरंतर लड़ाई है जो अपनी भलाई बनाए रखना चाहते हैं। जहां जंक फूड सुविधा और आनंद प्रदान करता है, वहीं स्वस्थ भोजन आवश्यक पोषक तत्व और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। सूचित आहार विकल्प चुनने के लिए प्रत्येक प्रकार के भोजन के प्रभावों को समझना महत्वपूर्ण है।

जंक फूड, जिसमें उच्च स्तर की परिष्कृत शर्करा, अस्वास्थ्यकर वसा और कृत्रिम योजक शामिल हैं, स्वास्थ्य पर अपने हानिकारक प्रभावों के लिए कुख्यात है। जंक फूड के नियमित सेवन को मोटापा, हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह और कई अन्य पुरानी स्थितियों से जोड़ा गया है। जंक फूड में खाली कैलोरी और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी न केवल वजन बढ़ाने में योगदान करती है बल्कि समय के साथ गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं विकसित होने का खतरा भी बढ़ाती है।

दूसरी ओर, स्वस्थ भोजन, जैसे फल, सब्जियाँ, साबुत अनाज, दुबला प्रोटीन और स्वस्थ वसा, शरीर को आवश्यक विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करते हैं। ये पोषक तत्व शरीर की प्रणालियों के इष्टतम कामकाज का समर्थन करते हैं, प्रतिरक्षा समारोह को बढ़ावा देते हैं और पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करते हैं। किसी के आहार में विभिन्न प्रकार के स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करने से ऊर्जा स्तर में सुधार, बेहतर मूड और समग्र कल्याण हो सकता है।

जंक फूड और स्वस्थ भोजन के प्रभावों की तुलना करने पर, अंतर स्पष्ट है। जंक फूड अस्थायी संतुष्टि प्रदान कर सकता है, लेकिन स्वास्थ्य पर इसके दीर्घकालिक परिणाम निर्विवाद हैं। इसके विपरीत, स्वस्थ भोजन शरीर को पोषण देता है, दीर्घायु को बढ़ावा देता है और समग्र स्वास्थ्य और जीवन शक्ति का समर्थन करता है।

अंत में, अच्छी स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए जंक फूड और स्वस्थ भोजन के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। जबकि कभी-कभार जंक फूड का सेवन स्वीकार्य है, संपूर्ण, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों से भरपूर आहार को प्राथमिकता देना लम्बें स्वास्थ्य और कल्याण प्राप्त करने की कुंजी है। शरीर को पौष्टिक खाद्य पदार्थों से ऊर्जा प्रदान करने के लिए सचेत विकल्प चुनकर, व्यक्ति संतुलित और पौष्टिक आहार के लाभों का आनंद ले सकते हैं।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर लगा 10 करोड़ का मानहानि का केस

Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर लगा 10 करोड़ का मानहानि का केस

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर लगा 10 करोड़ का मानहानि का केस

असम में कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने एक स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि कई मौकों पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों से यह दावा किया गया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जल्द पार्टी छोड़ देंगे। इससे जनता के सामने उनकी और पार्टी की छवि खराब हुई है। इस मामले में एक स्थानीय अखबार के संपादक को वादी बनाया गया है। हालंकि आपको बता दें कि असम के मुख्यमंत्री ने ये दावा किया था कि बोरा भाजपा में जल्द शामिल होंगे, लेकिन बाद में विपक्षी पार्टी ने इसे खारिज कर दिया।

कौन है हिमंत बिस्वा सरमा

हिमंत बिस्वा सरमा एक भारतीय राजनीतिज्ञ और वकील हैं जो 2021 से असम के 15वें और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व सदस्य , सरमा 23 अगस्त 2015 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वह जालुकबारी से असम विधान सभा के पांच बार सदस्य हैं , 2001 से निर्वाचित हैं। 2015 में कांग्रेस ने महत्वाकांक्षी हिमंत बिस्वा सरमा को किनारे कर दिया, तो पूर्वोत्तर में विस्तार के लिए असम को अपना आधार बनाने के लिए बेताब भारतीय जनता पार्टी को एक मौका सूझ गया। भाजपा ने उन्हें 2016 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का खाका तैयार करने के अलावा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, जो 2014 में कांग्रेस से अलग हो गया था, और असम गण परिषद के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार किया। गठबंधन ने 86 सीटें जीतीं, और असम चुनाव भी।

लोकसभा चुनाव से इन परीक्षाओं पर पड़ेगा असर, देखिए पूरी लिस्ट

Exam
Exam

लोकसभा चुनाव से इन परीक्षाओं पर पड़ेगा असर, देखिए पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव से इन परीक्षाओं पर पड़ेगा असर, देखिए पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 01 जून 2024 तक सात चरणों में होने वाले हैं। चुनाव के चलते कई प्रतियोगी परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल बदला गया है। इनमें यूपीएससी सिविल सर्विसेज,एमएचटी सीईटी (पीसीएम, पीसीबी) एग्जाम, नीट पीजी एग्जाम, केसीईटी, टीएस पॉलिटेक्निक एग्जाम और आईसीएआई सीए एग्जाम आदि शामिल हैं। इसके अलावा और भी कई एग्जाम हैं जिनकी तारीखें बदलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं कुछ स्टूडेंट्स नीट यूजी, केसीईटी और जेईई एडवांस्ड एग्जाम डेट को लेकर भी कनफ्यूज हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, MHT CET (PCM और PCB) परीक्षा 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक होनी थी। लेकिन चुनाव की वजह से इसकी तारीख बदलकर 22 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच किआ गया है। इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले जारी किया जाएगा। वहीं जेईई मेन 2024 सेशन-2 के शेड्यूल में भी बदलाव किया गया है। पहले यह परीक्षा 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक होनी थी। लेकिन अब यह 4 अप्रैल से 12 अप्रैल तक ही होगी।

लोकसभा चुनाव के चलते इन परीक्षाओं का बदला गया शेड्यूल:

MHT CET (PCM and PCB): पहले ये परीक्षाएं 16 से 30 अप्रैल के बीच होनी थीं। फिर PCM ग्रुप को 2 से 17 मई तक कर दिया गया। PCB ग्रुप की परीक्षाएं अभी भी 22 से 30 अप्रैल के बीच ही होंगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले मिलेंगे।

तेलंगाना स्टेट पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट: TS POLYCET 2024 की परीक्षा 17 मई को किया जाना था। लेकिन अब यह परीक्षा 24 मई को होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी।

CA परीक्षा: ICAI CA इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा 7 मई के बजाय 3, 5 और 9 मई को कराई जाएगी। जबकि ग्रुप 2 परीक्षा 9, 11 और 13 मई के बजाय 11, 15 और 17 मई को परीक्षा होगी।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 और NEET PG 2024: UPSC की परीक्षा पहले 26 मई को होनी थी अब 16 जून को तय किया गया है। वहीं NEET PG 2024 की परीक्षा 23 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा 5 मई को होगी। यह लोक सभा चुनाव की तारीख से क्लैश कर रही है। लेकिन NTA ने अभी तक तारीख में बदलाव का कोई संकेत नहीं दिए हैं।

इन परीक्षाओं की भी तारीखें बदलीं:

आंध्र प्रदेश AP EAPCET 2024-16 से 22 मई (पहले 13 से 19 मई थी)

कर्नाटक CET 2024 18 और 19 अप्रैल (NDA एग्जाम से टकराव ना हो इसलिए बदली)

CUET UG 2024 में हो सकता है बदलाव

CUET UG परीक्षाएं 15 मई से 31 मई के बीच आयोजित की जाएंगी, जो 20 मई और 25 मई को चुनाव तिथियों के साथ ओवरलैप कर रही हैं. उन्हें, छात्रों की आवेदन संख्या, चुनाव डेट और क्षेत्र की समीक्षा के बाद बदला जा सकता है। इस पर अभी कोई सुचना जारी नहीं हुई है।